होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम देहात पुलिस ने पेट्रोल पंप से टायर चोरी करने वाले शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
शुक्रवार को देहात पुलिस ने एचपी पेट्रोल पंप से 1.75 लाख रुपये के 7 हेवी टायर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर पिपरिया निवासी जित्तू अहिरवार और उसके साथी शैलेश को पकड़ा। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के सभी टायर बरामद कर लिए गए, साथ ही चोरी में इस्तेमाल की गई पिकअप भी बरामद कर ली है।