शिमला ग्रामीण: ग्रामीण शिमला के अंतर्गत कैथलीघाट के समीप पहाड़ी पर लगी आग,अग्नि पर नहीं हो सका काबू, लाखों की वन संपदा नष्ट
हिमाचल प्रदेश में मई महीने में बारिश कम होने के कारण आगजनी की घटनाएं इस वर्ष पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक सामने आई है।वहीं ग्रामीण शिमला के अंतर्गत कैथलीघाट के समीप एक पहाड़ी पर आग लग गई।आग लगने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया और स्वयं आप बुझाने में लगे,लेकिन आग संपूर्ण पहाड़ी पर फैल गई जिस पर काबू नहीं हो सका।