शिमला ग्रामीण: मशोबरा में लोगों द्वारा पानी की मुख्य लाइन से लीकेज का वीडियो बनाकर भेजने के बाद नगर निगम महापौर ने स्थिति का लिया जायजा
शिमला में कई क्षेत्रों में दो से तीन दिन बाद लोगों को पानी मिल रहा है।वही पानी की मुख्य लाइनों में लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।मशोबरा में पानी की मुख्य लाइन से पानी लीकेज हो रहा था और पानी खुले में बह रहा था, जिसका वीडियो बनाकर स्थानीय लोगों ने नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान को भेजा।वही महापौर ने आज बुधवार को मशोबरा में जाकर मौके का जायजा लिया।