शिमला ग्रामीण: आंजी गांव के समीप जंगल में लगी आग,लाखों की वन संपदा हुई नष्ट,देर शाम तक भी आग पर नहीं पाया गया काबू
हिमाचल प्रदेश में इन दिनों आगजनी की घटनाएं अत्यधिक बढ़ गई है।राजधानी शिमला के आसपास के क्षेत्रों में भी दिन प्रतिदिन आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। वही आंजी गांव के समीप जंगल में आग लग गई और देखते ही देखते यह आज पूरे जंगल में फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शरारती तत्वों द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है।इसमें लाखों की वन संपदा नष्ट हो गई।