शिमला ग्रामीण: आग के दृष्टिगत तारा देवी में रुके हरियाणा के छात्रों को शोघी स्कूल में किया शिफ्ट
तारा देवी के जंगलों में लगी भयानक आग को काबू करने के साथ-साथ जिला प्रशासन शिमला की कार्यवाही एवं मुस्तैदी से तारा देवी स्थित स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण केन्द्र में हरियाणा राज्य से आए 51 छात्रों को देर रात्रि सुरक्षित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी में स्थानांतरित किया गया। यह जानकारी उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने दी। उन्होंने कहा कि आजकल कई कारणो