औरैया: सदर तहसील में 23वें दिन भी जारी रही राजस्व अधिवक्ताओं की हड़ताल, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन की हड़ताल सोमवार को 23वें दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन भी लगातार जारी है। इस दौरान एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रशासन पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक