मंझनपुर: मोबाइल हैक कर उड़ाए गए ₹55,999, कौशाम्बी साइबर पुलिस ने पूरी रकम कराई वापस, पीड़ित ने मंझनपुर पहुंचकर दिया धन्यवाद
कौशाम्बी जिले की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के शिकार एक युवक की पूरी धनराशि वापस कराकर बड़ी सफलता हासिल की है। मोबाइल हैक कर यूपीआई के माध्यम से ठगों ने पीड़ित के खाते से 55,999 रुपये निकाल लिए थे। साइबर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।