सेक्टर-14 में मेडिकल स्टोर में लगी आग, 10 मिनट में दुकान खाक
उदयपुर। सेक्टर-14 राजस्थान हॉस्पिटल रोड स्थित सोनल केमिस्ट मेडिकल स्टोर में रात करीब 1 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 10 मिनट में दुकान का सामान जलकर खाक हो गया। दुकान संचालक के अनुसार फायर ब्रिगेड करीब एक घंटे की देरी से पहुंची, जिससे नुकसान बढ़ गया। वहीं संबंधित थाने में आग बुझाने के प्राथमिक संसाधन नहीं होने की बात भी सामने आई।
#Udaipur #UdaipurNews #Sector14 #MedicalStoreFire #FireNews #FireAccident #RajasthanNews #UdaipurFire #BreakingNews #LakecityNews #LakeCityNewsUdaipur #Rajasthan #NewsUpdate #FireBrigade #UdaipurLatestNews
Badgaon, Udaipur | Oct 7, 2026