गुना नगर: नानाखेड़ी मंडी में काम के दबाव में मंडी उप निरीक्षक को आया अटैक, प्रशासन में हड़कंप
गुना की नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी में अव्यवस्था के बीच एक गंभीर मामला सामने आया है। अत्यधिक कार्यभार और कथित दबाव के चलते सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र रघुवंशी की 18 अप्रेल शाम 7 बजे तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने आंशिक हार्ट अटैक की आशंका जताई है।