जसवंतनगर: नगला इच्छा में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
पीड़ित वीरू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हमलावरों ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर बचाने आए उसके पिता, भाई और मां के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि एक हमलावर ने वीरू के पिता के सिर पर तमंचे की बट से प्रहार किया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि वीरू की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी गई है।