दरअसल जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पंचायत राज, मनरेगा विभाग, एन0आर0एल0एम0 एवं जीरी पॉवर्टी की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने पंचायती राज विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शौचालय के लिए प्राप्त आवेदनों का सत्यापन शीघ्र किया जाए।