मथुरा: पीरपुर बेहटा मार्ग से शेरगढ़ पुलिस ने अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, NDPS एक्ट में चालान कर भेजा कोर्ट
मथुरा के एसएसपी शैलेश कुमार पांडे के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना शेरगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पीरपुर बेहटा मार्ग से 200 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी ग्राम बेहटा निवासी चरण सिंह पुत्र रोहन सिंह के खिलाफ कार्रवाई कर कोर्ट भेज दिया।