घाटमपुर: सेन पश्चिम पारा के जनरल स्टोर में हुई एक लाख की चोरी
सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के तुलसिया पूर्वा के एक जनरल स्टोर को बीती रात चोरों ने निशाना बनाया दुकान का ताला तोड़कर एक लाख का सामान चोरी कर लिया।यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।थाना प्रभारी केपी सिंह ने बुधवार शाम 6:00 बजे बताया कि सीसीटीवी फुटेजके आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।