महोबा: सिजवाहा गांव में दबंगई का मामला, खेत से थ्रेसिंग कर लौट रहे किसान पर कुल्हाड़ी से किया हमला, पुलिस से की शिकायत
Mahoba, Mahoba | Apr 2, 2026 ग्राम सिजवाहा निवासी 30 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र प्रकाश ने बताया कि वह बीती शाम खेत से थ्रेसिंग कर ट्रेक्टर लेकर आ रहा था। तभी गांव के ही संजय और शैलेंद्र सिंह ने अपने घर के पास ट्रेक्टर रोककर कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर लहू लुहान कर दिया और जान से मारने कि धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस से शिकयत की है। पुलिस मामले कि तफ्तीश कर रही है।