दतिया नगर: पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को ससम्मान भावभीनी विदाई दी गई
जिला पुलिस बल में पदस्थ कार्यवाहक उप निरीक्षक सुदामा प्रसाद साहू एवं कार्यवाहक उप निरीक्षक (एमटी) रामनिवास गौर के सेवा-निवृत्ति अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा सेवा-निवृत्त अधिकारियों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र एवं पुलिस मोमेंटो भेंट कर ससम्मान विदाई दी.