सुपौल: करिहो पंचायत में डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
Supaul, Supaul | Jul 26, 2026 सुपौल प्रखंड के पंचायत सरकार भवन, करिहो में रविवार को आयोजित पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सावन कुमार ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।