मंडला: पौड़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास अनियंत्रित कार बाउंड्रीवॉल से टकराई, एक महिला घायल
Mandla, Mandla | Jun 13, 2026 महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पौड़ी रेलवे क्रॉसिंग के समीप शनिवार तीन बजे करीब एक सडक़ दुर्घटना में कार अनियंत्रित होकर बाउंड्रीवॉल के भीतर जा घुसी। हादसे में सडक़ किनारे पैदल चल रही एक महिला घायल हो गई, जबकि कार और बाउंड्रीवॉल को भी नुकसान पहुंचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला चालक कार चला रही थी। इसी दौरान कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी।