दमयंती नगर: सागर नाका के पास तेज रफ्तार कार ने भाजपा नेता की जान ली, आरोपी फरार, एसपी आनंद कलादगी पहुंचे
दमोह सागर नाका स्थित मडियाहार नर्सरी के पास मंगलवार शाम सड़क हादसे में भाजपा नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर की मौत हो गई। वे बाइक से गांव लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार चालक पर दो-तीन बार वाहन चढ़ाने का आरोप लगाया है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। एसपी आनंद कलादगी मौके पर पहुंचे।