चूरू: जोहरी सागर के पास कोतवाली पुलिस ने 4 युवकों को किया गिरफ्तार, एसडीएम के समक्ष किया पेश
Churu, Churu | Feb 12, 2025 चूरू की कोतवाली थाना पुलिस ने शहर के जोहरी सागर के पास कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चारों युवकों को बुधवार को एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर रामशरण ने शाम को बताया कि गश्त के दौरान शहर के जोहरी सागर के पास संदिग्ध हालत में मिले 4 युवकों को रोककर पूछताछ की गई तो चारों युवक पुलिस से उलझने लगे।