माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व के मद्देनजर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री रिची पांडेय, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष, उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार सहित जिले के अन्य संबंधित पदाधिकारी NIC कार्यालय में वीसी के माध्यम से भाग लिये।
बैठक के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने आगामी पर्वों के अवसर पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थलों पर विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
IPRD Bihar
#cmsamrat
#begusarai