जमुनहा: शक्ति दीदी टीम ने तहसील जमुनहा क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं को बताए साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके
तहसील जमुनहा क्षेत्र के कौड़ी कुइया, मोहरनिया, आदि मे महिलाओं व बालिकाओं को साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताएं इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं को बताया गया। कि किसी भी प्रकार से यदि कोई भी फोन पर आपसे कोई भी ओटीपी साझा करने के लिए कहता है। तो कतई ऐसा ना करें क्योंकि कभी भी बैंक कर्मी या बैंक आपसे आपके फोन पर कोई भी ओटीपी या बैंक संबंधित डिटेल नहीं मांगता।