जमुनहा: सोनवा पुलिस ने पजावा तलाब के पास से एक नाजायज चाकू के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक श्यामदेव चौधरी थाना सोनवा मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर पजावा तलाब के पास बहदग्राम फतुहापुर से 01 अभियुक्त प्रकाश पुत्र सीताराम निवासी शंकरपुर थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती को एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना सोनवा पर मु0अ0स0 58/24 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।