बेगूसराय: दनौली फुलवरिया में आग से झुलस कर एक महिला गंभीर रूप से हुई घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
बलिया थाना क्षेत्र के दनौली फुलवरिया में आग से झुलस कर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार जारी है। वहीं घायल महिला की मां ने पति पर ही आग लगाकर जलाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।