बेगूसराय: रजौर के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से हुई घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
बेगूसराय के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौर के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।