हनुमानगढ़: मलसीसर गांव में युवक से बेरहमी से मारपीट के मामले में मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचे पीड़ित, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
जिले के मलसीसर गांव में युवक रजत शर्मा के साथ हुई बेरहमी से मारपीट के मामले में मंगलवार को पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए हनुमानगढ़ जिला चिकित्सालय लाया गया। गंभीर रूप से घायल रजत शर्मा की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।