पोहरी: थाना प्रभारी रवि चौहान की पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान से हुई चोरी का खुलासा किया, 1 आरोपी गिरफ्तार
Pohri, Shivpuri | Jul 28, 2026 पोहरी कस्बे में 16-17 जुलाई की दरम्यानी रात इलेक्ट्रॉनिक की दुकान के ताले तोड़कर हुई चोरी की वारदात का पोहरी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया सामान एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है, जबकि उसके दो साथी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय पेश किया जहा उसे मंगलवार शाम 4 बजे जेल दिया।