दतिया: करारी खुर्द गांव के पास बाइक से गिरकर महिला की दर्दनाक मौत, चिरूला थाना पुलिस जांच में जुटी
Datia, Datia | Apr 24, 2026 दतिया जिले के चिरूला थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान करारी खुर्द गांव निवासी रचना अहिरवार, पत्नी सुनील अहिरवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रचना अपनी बेटी के साथ चिरूला से निजी काम निपटाकर घर लौट रही थीं। शाम करीब 7 बजे करारी खुर्द गांव के पास उन्हें एक परिचित बाइक सवार मिला।