हरदोई: मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी स्टाफ की संवेदनहीनता आई सामने, इमरजेंसी में 5 घंटे मृत पड़ी रही किशोरी
Hardoi, Hardoi | Feb 17, 2026 हरदोई मेडिकल कॉलेज की एजेंसी वार्ड में बेहद संवेदनहीनता का मामला सामने आया है। एक 15 वर्षीय अज्ञात किशोरी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, किशोरी की मौत सोमवार रात करीब 12:00 बजे हो गई, 5 घंटे तक वह मृत अवस्था में बेड पर पड़ी रही, सुबह किसी की नजर उस पर पड़ी तो उसने देखा कि किशोरी के हाथ पैर पूरी तरह अकड़ चुके थे।