शुजालपुर: फरसी-डंडों से हमला करने वाले दो दोषियों को 3-3 साल की सजा
घर के सामने से निकलने और पानी भरने की बात को लेकर हुए विवाद में फरसी-डंडों से हमला करने के मामले में न्यायालय ने दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए तीन-तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश शुजालपुर अभिलाष जैन ने आरोपी रमेश और सीताराम को तीन-तीन वर्ष की सजा के साथ साढ़े चार-साढ़े चार हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। प्रकरण के अनुस