बीना: अफवाहों के बाद पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, एसडीएम व एसडीओपी ने तहसील सभागार में पंप संचालकों के साथ की बैठक
Bina, Sagar | Mar 26, 2026 एक अफवाह के बाद सभी पेट्रोल पंप पर अचानक भीड़ उमड़ पड़ीऔर बड़ी तादाद में लोग वहां लेकर पेट्रोल डीजल लेने के लिए पहुंच गए और अचानक आई भीड़ के बाद कई पेट्रोल पंप खाली हो गए। लोग सुबह से ही अपने दो पहिया और चार पहिया वाहनों को लेकर बीना क्षेत्र के सभी पंपों पर पेट्रोल डीजल लेने के लिए पहुंचे। जिसको देखते हुए एसडीएम ने गुरुवार को पंप संचालकों के साथ बैठक की।