बरकागाँव: पलांडू में कार्यरत एएनएम प्रमिला सिंह के स्थानांतरण को रोकने की मांग
बड़का गांव प्रखंड के तलसवार पंचायत के पलांडू गांव में स्थित आयुष्मान आरोग्यम मंदिर में कार्यरत एएनएम प्रमिला सिंहा के हस्तांतरण होने से ग्रामीणों ,स्वास्थ्य कर्मियों एवं सहीया कार्यकर्ताओं ने भारी असंतोष जाहिर किया है।इस संबंध में ग्रामीणों ने हजारीबाग के उपायुक्त एवं सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंप कर प्रमिला सिन्हा के स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग की।