धोरैया: अठपहरा गांव में मारपीट की घटना, दो व्यक्ति जख्मी, धोरैया अस्पताल में हुआ उपचार
धनकुंड थाना क्षेत्र के अठपहरा गांव में राख हटाने के सवाल को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट की घटना में अभिषेक कुमार तथा संतोष कुमार जख्मी हो गया.गुरुवार को दिन के करीब 11 बजे स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में किया गया. बताया गया कि राख हटाने के सवाल को लेकर उसके चाचा ने लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी.