रायसेन: मानसून थमा तो बढ़ी बेचैनी: रायसेन में पांच दिन से बारिश गायब, खेती पर असर
Raisen, Raisen | Jun 29, 2026 रायसेन सहित जिले में मानसून की एंट्री के बाद अचानक बारिश थमने से हालात चिंताजनक हो गए हैं। पिछले करीब पांच दिनों से जिले में पानी नहीं गिरा, जिससे उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिनभर तेज धूप और भारी नमी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। किसानों के लिए यह स्थिति और भी मुश्किल बन गई है। सोमवार दोपहर 3 बजे ग्राम पेमद के किसान महेन्द्र पटेल ने बत