मंझनपुर: लोहंदा कांड मामले में पीड़िता से मिलने जा रहे भीम आर्मी के प्रदेश सचिव को मंझनपुर स्थित आवास पर किया गया हाउस अरेस्ट
लोहंदा कांड को लेकर जिले में सियासत गर्मा गई है। रविवार को भीम आर्मी जय भीम संगठन के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र भास्कर को पुलिस ने उनके मंझनपुर स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया जा रहा है कि वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ लोहंदा गांव जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करने वाले थे, लेकिन प्रशासन को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, तुरंत हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।