मंझनपुर: जिले के सभी थानों और चौकियों में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान
स्वच्छ थाना - श्रेष्ठ सेवा की सोच को ज़मीन पर उतारते हुए कौशाम्बी पुलिस ने एक अनुकरणीय पहल शुरू की है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थानों और चौकियों में हर रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को 11 बजे जिले के समस्त थानों व चौकियों में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर श्रमदान किया।