बीसलपुर: न्यायालय के आदेश पर युवक की हत्या किए जाने का बीसलपुर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
बीसलपुर नगर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी सुशीला देवी ने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमे में कहा कि शाहजहांपुर जनपद के रोजा रेलवे स्टेशन के पास उसके पुत्र दीपक की 7 मार्च 2023 को हत्या किए जाने के मामले की बुधवार को बीसलपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।