बीसलपुर: खंजाह गांव के पास स्कूटी में चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर स्कूटी सवार दो युवती घायल अस्पताल में भर्ती
बिलसंडा के गांव अकबराबाद निवासी कविता पुत्री सुरेश चंद्र अपनी सहेली पूनम पुत्री हरीश कुमार निवासी साबेपुर फरीदपुर से वापस अपने गांव जा रही थी। जैसे ही उनकी स्कूटी ग्राम खंजहा के पास पहुंची वैसे ही स्विफ्ट कार चालक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार दोनों युवती रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।