बीसलपुर: दुबई भेजने के नाम पर ₹3 लाख की हुई ठगी, बरखेड़ा पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा किया दर्ज
बरखेड़ा थाने में दर्ज रिपोर्ट में थाना क्षेत्र के गांव डडिया भगत निवासी राजकुमार ने बताया कि उसके साले धर्मवीर के दोस्त शेर सिंह, देवेंद्र सिंह, भगवान सरन और वीरपाल नाम के युवकों से उसकी मुलाकात हुई। उसे व उसके दोस्त गुरुदयाल सिंह को 20 दिन में वीज़ा व पासपोर्ट बनवाकर दुबई भेजने का लालच दिया गया। जिस पर दोनों युवक ठगों की बात में आ गए और ₹3 लाख दे दिए।