बीसलपुर: सीओ कार्यालय के पास दो बाइकों की हुई भिड़ंत एक बच्ची सहित तीन लोग घायल हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर
शाहजहांपुर के थाना निगोही के रहने वाले आसिफ अपनी भांजी आफिया 6 वर्ष के साथ बाइक पर सवार होकर बीसलपुर रिश्तेदारी में आ रहे थे। वह जैसे ही बीसलपुर बरेली रोड पर स्थित सीओ कार्यालय के पास पहुंचे वैसे ही विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार फतेहगंज पश्चिमी निवासी प्रमोद पाठक की बाइक से टक्कर हो गई टक्कर लगते ही तीनों बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये।