जहानाबाद: जहानाबाद में नालंदा जिले के एसटीएफ जवान की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
घोसी थाना क्षेत्र के सुकियावां-झूनकी पथ पर चीरी गांव के समीप ड्यूटी से लौट रहे एसटीएफ जवान धीरज कुमार की गोली लगने से मौत हो गई। धीरज कुमार नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के रधुनाथपुर गांव के निवासी थे और हुलासगंज क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात थे। जानकारी के अनुसार लौटने के दौरान उनकी पिस्टल से अचानक गोली चल गई, जो बाएं जांघ में लगी।