आंधी-तूफान ने उजाड़ा गरीब का आशियाना, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर परिवार
मुरैना/ बानमोर क्षेत्र की कारौला पंचायत स्थित नट कॉलोनी में आए तेज आंधी-तूफान ने एक गरीब परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। तेज हवाओं के चलते कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया और घर का सामान भी खराब हो गया। घटना के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।