कोंडागांव: 28 जून को जिलेभर में पल्स पोलियो अभियान, 76 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएंगी जीवनरक्षक दो बूंदें
कोंडागांव जिले में 28 जून को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत 0 से 5 वर्ष तक के 76,188 बच्चों को पोलियोरोधी दवा की दो बूंदें पिलाई जाएंगी। अभियान के लिए जिलेभर में 781 पोलियो बूथ बनाए गए हैं और स्वास्थ्य कर्मियों, मितानिनों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा पोस्टर, बैनर, नारा लेखन और मुनादी कर जागरूक किया है।