कुर्था: मानिकपुर थाना पुलिस ने वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ी
Kurtha, Arwal | Jun 15, 2026 मानिकपुर थाना पुलिस ने लंबित न्यायालयीय वारंट के निष्पादन के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान कृपाविगहा गांव निवासी सतेन्द्र यादव, पिता नरेश यादव, को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) लंबित था।