शाहपुरा: टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति, 25 मरीजों को वितरित की गई पोषण किट
शाहपुरा स्थित श्री रामनिवास धाम में चल रहे अंतरराष्ट्रीय रामसनेही सम्प्रदाय के महाप्रभु स्वामी रामचरण जी महाराज के 228वें निर्वाण महोत्सव के तहत मंगलवार को पंचम दिवस पर सेवा और जनकल्याण का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 25 टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण किट का वितरण किया गया।