पीरटांड: संबलापुर के दिनेश मुर्मू चिरकी सड़क हादसे में घायल, बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर
देवघर के संबलापुर निवासी दिनेश मुर्मू सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद मंगलवार को 3 बजे इसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।बताया गया कि धनु मुर्मू का 25 वर्षीय पुत्र दिनेश मुर्मू बाईक से अपने ससुराल चिरकी जा रहा था।तभी चिरकी के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से यह घायल हो गया।