पीरटांड: मधुबन मोड़ के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
मधुबन मोड के पास में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार को 12 शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। मृतक की पहचान बोकारो के तेनुघाट के निवासी अमित कश्यप के रूप में हुई। मिली जानकारी अनुसार युवक पचम्बा थाना क्षेत्र के पैसरागढ़ स्थित ससुराल आया हुए था।