गोरखपुर: युवक ने लिफ्ट मांगकर एक्टिवा लेकर फरार, बीमारी का बहाना बनाकर मालिक को बैठाया पीछे और मौका मिलते ही भाग गया
गोरखनाथ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात्रि लिफ्ट मांगने के बहाने एक युवक द्वारा एक्टिवा स्कूटी लेकर फरार होने हो गया।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।लच्छीपुर खास निवासी वंदना निषाद ने बताया कि उनका छोटा भाई सूरज निषाद उनकी नई एक्टिवा लेकर काम से जा रहा था।इसी दौरान रास्ते एक युवक ने रोककर उससे लिफ्ट मांगी।