लोहरदगा: लोहरदगा नगर परिषद का डंपिंग यार्ड बना बीमारी का अड्डा, राहगीरों को उठानी पड़ रही है भारी मशक्कत <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
लोहरदगा किस्को मुख्य सड़क से सटे ओयना टंगरा के पास नगर परिषद द्वारा बनाया गया डंपिंग यार्ड अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। शहर के 22 वार्डों से निकलने वाले कचरे को खुले में सड़क किनारे फेंके जाने से इलाके में दुर्गंध और गंदगी फैली हुई है। बदबू इतनी ज्यादा है कि करीब आधा किलोमीटर के दायरे में बसे लोग और राहगीर परेशान हैं। इस रास्ते से रोजाना स्कूली