लोहरदगा: लोहरदगा में भव्य कलश शोभायात्रा, मां दुर्गा के नौ रूपों की झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की ओर से सोमवार सुबह 8: 30 बजे देवीमंडप पावरगंज से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा सोमवार बाजार, शास्त्री चौक होते हुए ठाकुरबाड़ी मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में कलश स्थापना के साथ ही नौ दिनों तक नवाह्न पारायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु हाथों में ध्वजा लेकर शामिल