लोहरदगा: लोहरदगा में दुर्गा पूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिष्ठान भंडारों का निरीक्षण किया, 5 किलो मिलावटी हल्दी नष्ट
लोहरदगा मे दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए सोमवार अपराह्न लगभग 3 बजे लोहरदगा उपायुक्त डॉक्टर कुमार ताराचंद एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राजु कच्छप के निर्देश पर, लोहरदगा खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉक्टर मोईन अख्तर के नेतृत्व में लोहरदगा शहरी क्षेत्र के पावरगंज चौक के आसपास स्थित मिष्ठान भंडारों का निरीक्षण।